रांची में यहां संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र अंतर्गत करर्गे गांव में बुधवार को संदिग्ध हालात में एक महिला का शव मिला।

महिला की पहचान मुख्तार अंसारी की पत्नी बतलून खातून के रूप में हुई है। महिला का शव उसके घर में मिला। बतलून खातून के भाई और पिता ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

उसके मायके वालों का आरोप है कि जब देर रात बच्चे सो गये तो मुख्तार अंसारी और उसकी दूसरी पत्नी समीरा खातून ने मिलकर बतलून खातून की गला दबाकर हत्या कर दी।

नरकोपी थाना पुलिस बतलून खातून के शव को थाने ले आयी है

उसके चेहरे और गले पर जख्म के निशान पाए गए हैं। बतलून खातून के तीन छोटे बच्चे हैं। दूसरी पत्नी समीरा खातून के दो बच्चे हैं।

नरकोपी थाना पुलिस बतलून खातून के शव को थाने ले आयी है। हत्या के आरोपित मुख्तार अंसारी और उसकी दूसरी पत्नी समीरा खातून को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

Share This Article