पलामू में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पाटन थाना क्षेत्र के काला पहाड़ गांव निवासी नंदन तिवारी (24 ) की मौत हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बुधवार रात की है।

बताया जाता है कि वह 33 हज़ार वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया था जिससे उसकी मौत हो गई।

वह वर्तमान में वह हाउसिंग कॉलोनी के समीप सत्संग भवन रोड में रहता था। जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन वह मामा के घर गया था।

घटनास्थल पर ही हो गई मौत

मामा अनिल दुबे का बाईपास रोड में सत्कार भवन के पास नया घर बना है। इसके गृह प्रवेश का कार्यक्रम चल रहा था।

इसी क्रम में युवक घर की छत पर जाकर मोबाइल फोन से किसी से बात कर रहा था। घर की रेलिंग से महज तीन फीट की दूरी से 33 हज़ार करंट प्रवाहित होने वाला बिजली का तार गुजर रहा था।

इलाके में नया होने के कारण युवक को इसकी जानकारी नहीं थी। बताया जाता है कि वह रेलिंग पर पैर लटकाकर बैठ गया।

इसी दौरान वह बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इससे युवक का शरीर जल उठा। c।

Share This Article