झारखंड : शिक्षक की डांटा तो छत से कूद गया छात्र, जानें फिर क्या हुआ

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका:  जिले के एक स्कूल से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में छात्र ने स्कूल भवन (School Building) की छत से ही छलांग लगा दी। गनीमत रही कि उसकी जान बच गई।

आरोप लगाया जा रहा हैकि छात्र ने शिक्षक की डांट से घबराकर यह कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार बच्चा शिक्षक से इतना डर गया कि छत से छलांग लगा दी।

घटना दुमका जिला स्थित सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोलपुर (Upgraded Middle School Golpur)  का है। यहां 7वीं कक्षा का छात्र सुरेश मुर्मू शिक्षक बाबूदन मुर्मू के डर से स्कूल की पहली मंजिल से नीचे कूद गया। गनीमत थी कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

बीडीओ ने जांच करके मांगी है रिपोर्ट

अब घटना का पता चलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने BEEO and BPO को स्कूल भेजकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

दुमका सदर प्रखंड के BDO राजेश कुमार सिन्हा ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच का निर्देश देते हुए BEEO कैलाशपति पातर और BPO आनंद शंकर मुर्मू को गोलपुर स्कूल भेजा।

शिक्षक बच्चों को डराता है

बीडीओ ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि शिक्षक बाबूधन मुर्मू से स्कूल के बच्चे बहुत डरते हैं। शिक्षक के डर से बच्चा कूद गया। पता चला कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोलपुर में तीन शिक्षक हैं।

इनमें दो शिक्षक खेलो झारखंड प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को लेकर आउटडोर स्टेडियम (Outdoor Stadium) चले गए थे। स्कूल में शिक्षक बाबूधन मुर्मू (Teacher Babudhan Murmu) ही थे। दूसरी ओर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Share This Article