Latest Newsझारखंडरांची एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला अबतक पुलिस की गिरफ्त...

रांची एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला अबतक पुलिस की गिरफ्त से दूर!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) को एक सप्ताह में तीन बार उड़ाने की धमकी दे दी गई है।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वह कौन शख्स है, जो बार-बार Birsa Munda Airport को उड़ाने की धमकी दे रहा है और इसके बाद भी वह शख्स Police की पकड़ से दूर है।

अब तक एयरपोर्ट (Airport ) को उड़ाने की धमकी देने वाले को Ranchi पुलिस खोज नहीं पायी है।

कब-कब मिली धमकी

-28 जुलाई को Bihar के नालंदा जिले से किसी व्यक्ति ने फोन कर रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) को उड़ाने की धमकी दी थी।

हालांकि, जांच के दौरान बम निरोधक दस्ते को कुछ भी नहीं मिला था। वैसे इस धमकी के बाद Airport परिसर में मौजूद यात्री घबरा गये थे। इस घटना को लेकर मंगलवार को एयरपोर्ट (Airport)) थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

-29 जुलाई को दोबारा धमकी दी गई। इस बार रंगदारी तक की मांग कर दी गई। Police उस नंबर को खंगालने में जुटी थी, हालांकि अबतक कुछ पता नहीं कर चल पाया है।

एयरपोर्ट के एक अधिकारी के नंबर पर Text Message से धमकी भेजी गई

– एक अगस्त को Birsa Munda Airport को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस बार भी एयरपोर्ट के एक अधिकारी के नंबर पर Text Message से धमकी भेजी गई।

मैसेज में लिखा गया है कि यदि 20 लाख रुपये नहीं दिए गए तो वह एयरपोर्ट (Airport) को बम से उड़ा देगा।

गुरुवार से लेकर अब तक तीसरी बार उसी नंबर से धमकी दी गयी है़ जिस नंबर से पहली बार धमकी मिली थी।

वह नंबर नालंदा के रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) के नाम से रजिस्टर्ड है। Police का कहना है कि वे लोग आरोपित की गिरफ्तारी के करीब है।

इसके लिए रांची पुलिस की टीम Bihar भी गयी हुई है। पुलिस का कहना है कि लगता है कि कोई सिरफिरा है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...