झारखंड : दो IAS को सचिव रैंक में प्रोन्नति

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार (Government of Jharkhand) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2007 बैच के दो अधिकारियों को सचिव रैंक में प्रोन्नति दी है।

कृषि विभाग में विशेष सचिव राजेश सिंह (Rajesh Singh) को एक जनवरी 2023 या पदभार ग्रहण जो बाद में हो, की तिथि से भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिसमय वेतनमान लेवल 14-144200-218200 में प्रोन्नति दी गयी है।

प्रोन्नति के बाद उन्हें राज्य ग्रामीण विकास संस्थान सर्ड (Rural Development Institute Serd) रांची के निदेशक पद पर पदस्थापित किया गया है। राजेश सिंह को अपने पदस्थापन की अवधि के लिए अधिसमय वेतनमान में उत्क्रमित किया गया है।

कोल्हान प्रमंडल चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया

वहीं, प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान प्रमंडल मनोज कुमार को एक जनवरी 2023 या पदभार ग्रहण, जो बाद में जो हो, की तिथि से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिसमय वेतनमान में प्रोन्नति दी गयी है।

उनको प्रोन्नति के बाद प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान प्रमंडल चाईबासा (Chaibasa) के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

TAGGED:
Share This Article