हीट वेव से झारखंड के कई जिलों में बढ़ी लोगों की परेशानी, कहीं-कहीं मिलेगी राहत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update : झारखंड (Jharkhand) में गर्मी अपना तांडव दिखा रही है। कई जिलों को गर्मी से फिलहाल बड़ी राहत नहीं मिलने वाली है।

रविवार को 11 जिले सीवियर हीट वेव (Heat Wave) की चपेट में रहे।

गुमला (Gumla), सिमडेगा (Simdega), धनबाद (Dhanbad), बोकारो (Bokaro) और पश्चिम सिंहभूम में गर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे कुछ राहत मिली और कहीं-कहीं और राहत मिलेगी।

रांची में बादल छाए रहने से तपिश में कमी आई। साथ ही आसपास के क्षेत्र में मौसम (Weather) में बदलाव के असर से Ranchi के अधिकतम तापमान में शनिवार की अपेक्षा 0.7 डिग्री सेल्सियस की कमी रही।

सोमवार को भी गर्मी की स्थिति सामान्य है।

मौसम विभाग के अनुसार, बांग्लादेश इलाके में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तैयार हुआ है, जो झारखंड सहित छत्तीसगढ़ की ओर मध्यम गति से चल रहा है।

इससे सोमवार को रांची सहित गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा में हल्के बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

राज्य के गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में सीवियर हीट वेव से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को सबसे अधिक तापमान पाकुड़ और गोड्डा में 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share This Article