झारखंड में कल से रफ्तार पकड़ लेगा मानसून, फिर शुरू होगी जोरदार बारिश

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : 21 जून को झारखंड (Jharkhand) में मानसून (Monsoon) के प्रवेश के बाद 22 और 23 जून को इसका असर बहुत सामान्य दिखा। लेकिन, तापमान(Temperature) में बड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई।

24 जून के तापमान में भी इसका असर दिख रहा है, लेकिन वास्तव में अभी मानसून ने इस राज्य में स्पीड नहीं पड़ी है। उम्मीद की जा रही है कि 25 जून से इसकी रफ्तार बढ़ जाएगी।

मानसूनी वर्ष में आएगी तेजी

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य में 25 से 29 जून के बीच मानसूनी बारिश में तेजी आएगी।

इसके प्रभाव से राज्य के लगभग सभी जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। 25 से 27 जून के दौरान संताल के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं।

इस दौरान तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) भी जारी किया गया है।

कहीं तेज, तो कहीं हल्की बारिश

पिछले 24 घंटों में सिमडेगा, गुमला और चाईबासा के कुछ हिस्सों में भी मानसून प्रवेश हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

गोड्डा में 28.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया। राज्य के अन्य हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। उधर, चतरा में 11.1 मिमी, चाईबासा में 7.1 मिमी, गुमला में 2.4 मिमी, बोकारो में 2.4 समेत गिरिडीह, लोहरदगा, हजारीबाग आदि जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई।

बीच में कुछ बड़ा के बाद अनुकूल स्थिति होने पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी।

तीन जिलों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा

गोड्डा, पलामू, गढ़वा आदि जिलों में हल्के बादल छाने से उमस भरी गर्मी भी सताने लगी है। तीन जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा।

गोड्डा का तापमान सर्वाधिक 40.3 डिग्री रहा। मेदिनीनगर का अधिकतम 40.2 और गढ़वा का 40.0 डिग्री रहा। रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया।

किस जिले का कितना अधिकतम तापमान

गोड्डा – 40.3

मेदिनीनगर – 40.2

गढ़वा -40.0

पाकुड़ – 39.5

सरायकेला – 39.0

साहिबगंज – 37.9

देवघर – 37.8

बोकारो – 36.1

चतरा – 36.5

Share This Article