एक बार फिर बदल सकता है मौसम का मूड, झारखंड में कहीं-कहीं बारिश संभव…

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: झारखंड में एक बार फिर मौसम (Weather) का मूड बदलने की ओर अग्रसर है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव झारखंड में 23 फरवरी तक रह सकता है।

20 फरवरी से इसका असर देख सकता है। इससे पलामू  प्रमंडल  (Palamu) और आसपास में कहीं-कहीं सामान्य बारिश हो सकती है।

23 फरवरी को राज्य के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में विशेष असर होगा। हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। राजधानी रांची में भी बादल छाए रह सकते हैं।

24 फरवरी से मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 30-31 व न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेसि के बीच रहने की संभावना है।

Share This Article