झारखंड में कल से होगी झमाझम बारिश, बढ़ेगी ठंड और कुहासा…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड (Jharkhand) में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के विभिन्न जिलों में शनिवार और रविवार को बारिश (Rain) होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद राज्य में ठंड और कुहासा बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में बारिश की संभावना 

शनिवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, गुमला, सिमडेगा और खूंटी में हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं, रविवार को गुमला, रांची, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला जिलों में बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में दो दिन बारिश होगी।

बारिश के बाद वातावरण में नमी और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण कुहासा बढ़ेगा और ठंड में इजाफा होगा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 तारीख के बाद राज्य में तापमान तेजी से गिरेगा और कड़ाके की ठंड के साथ घना कुहासा छाएगा। संताल परगना क्षेत्र में कुहासे का असर अपेक्षाकृत कम रहेगा।

Share This Article