अचानक मौसम ने बदली करवट, झमाझम शुरू हो गई बारिश, ठनका ने ली दो बच्चों की जान

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jhakhand Weather : रविवार को दिन में गर्मी सता रही थी। दोपहर के बाद राजधानी Ranchi में लगभग 3 बजे अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई।

हालांकि सोमवार को सुबह से ही फिर गर्मी तेज रही, लेकिन दोपहर आते-आते गर्मी नरम हो गई। रांची के अलावा Jharkhand के विभिन्न इलाकों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई।

राज्य के अलग-अलग क्षेत्र में ठनके की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत (Death) हो गई। पांच लोग झुलस गए।

मृतकों में चान्हो निवासी छात्र 15 वर्षीय राज उरांव और Ramgarh का गिद्दी निवासी 10 वर्षीय नीरज शामिल हैं।

रांची में 25.2 मिमी बारिश

रांची में तेज हवा के साथ 25.2 मिमी बारिश के कारण शहर की सड़कों पर काफी देर तक जलजमाव रहा, जिससे आवागमन में परेशानी हुई। कई सड़कें जाम रहीं।

कई जगहों पर पेड़ की डालियां टूटकर बिजली तार पर गिर गईं, जिससे आपूर्ति व्यवस्था चरमराई रही। विभिन्न इलाके घंटों अंधेरे में रहे। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले चार दिन बीच-बीच में बादल छाएंगे और आंधी एवं बारिश का भी सिलसिला जारी रहेगा।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, रांची व आसपास के क्षेत्रों में अगले चार दिन गरज के साथ हल्की बारिश होगी।

पलामू प्रमंडल व आसपास को छोड़कर राज्य के विभिन्न भागों में सोमवार को भी बारिश हो सकती है।

Share This Article