खिली-खिली धूप ने बताया- खत्म हुआ ‘फेंगल’ का असर, कल से कड़ाके की ठंड…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : राजधानी Ranchi सहित Jharkhand के विभिन्न इलाकों में अब बंगाल की खाड़ी से उठे फेंगल (Fengal) तूफान का असर बिल्कुल समाप्त हो चुका है।

मंगलवार और बुधवार को खिली-खिली धूप ने इसको प्रमाणित किया।

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, फेंगल के प्रभाव के बाद गुरुवार से उत्तर की सर्द हवा का रुख झारखंड की ओर होगा।

5 दिसंबर से झारखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 दिसंबर से राज्य के तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

धुंध छंटी तो बढ़ गया तापमान

मौसम विभाग बताया कि मंगलवार को हवा का रुख पूरी तरह शांत रहा। बादल छटाने के कारण अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ।

रांची में मंगलवार को भी मौसम सामान्य रहा। अच्छी धूप खिलने से दिन के तापमान में वृद्धि हुई। राजधानी का तापमान 28.1 डिग्री तक बढ़ गया।

यह एक दिन पूर्व के अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री से करीब पांच डिग्री अधिक है। रांची का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा।

राज्य में जमशेदपुर का अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 17.4 डिग्री तथा मेदिनीनगर का अधिकतम 29.2 और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री रहा। मौजूदा समय में पूरे राज्य में तापमान सामान्य से अधिक है।

Share This Article