झारखंड में प्रचंड गर्मी के असर से अभी मुक्ति मिलने की स्थिति नहीं, 16 जून के बाद …

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : भीषण गर्मी के बीच अब राहत की उम्मीद सिर्फ मानसून (Monsoon) से है। तेज तपिश से निकट भविष्य में मुक्ति मिलने की स्थिति नहीं दिख रही है।

मौसम विभाग, Ranchi ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अब 16 जून के बाद ही मानसून के पहुंचने के आसार है।

5 जून से राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। कई जिलों में गुरुवार को 40 डिग्री से अधिक टेंपरेचर रहा।

शुक्रवार को भी यह स्थिति बनी हुई है। गर्मी के साथ उमस की वजह से लोगों की परेशानी अधिक है।

हीट वेव की बनी हुई है स्थिति

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अभी गर्मी का दौर जारी रहेगा। राज्य में कहीं-कहीं हीट वेव (Heat Wave) की स्थिति भी बनी रहेगी।

इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 38 से 46 डिग्री के बीच रहेगा। कई जिलों में मौसम में भी बदलाव होता रहेगा। कहीं-कहीं हल्के या मध्यम दर्ज की बारिश होगी।

तेज हवा और वज्रपात का येलो अलर्ट

अगले चार दिनों के लिए तेज हवा और गरज के साथ वज्रपात होने का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न जिलों में बारिश भी हुई। सबसे अधिक बारिश 40.2 मिमी धनबाद के राजदह में दर्ज की गई।

जमशेदपुर में 11 मिमी बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। खूंटी, बोकारो, साहिबगंज, लोहरदगा, सिमडेगा, रामगढ़ में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्मी बढ़ने के साथ मौसम बदलाव होगा। इस दौरान तेज हवा और गरज के साथ कहीं कहीं वज्रपात होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले दो दिनों के दौरान तापमान दो से तीन डिग्री तापमान में वृद्धि का अनुमान है’

तापमान में कमी, मगर उमस में वृद्धि

पलामू और गढ़वा के साथ कोल्हान के कई जिलों में गुरुवार को भी उमस के साथ गर्मी का दौर जारी रहा। शुक्रवार को ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। गढ़वा में एक व्यक्ति की लू से मौत हो गई।

सरायकेला में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी सिंहभूम का तापमान 40.1 डिग्री रहा। पलामू का अधिकतम तापमान 39.2 और रांची का 36.2 डिग्री रहा।

Share This Article