झारखंड में तेज हवा के साथ हुई बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची और आस-पास के क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर के बाद मौसम (Season) सुहाना हो गया। शहर के कई क्षेत्रों में तेज हवा और गर्जना के साथ जोरदार बारिश हुई।

रांची से कुछ किलोमीटर दूर स्थित BIT मेसरा और उसके आस-पास में भारी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे रांची के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

बारिश (Rain) होने के कारण राजधानी के तापमान में गिरावट आयी है। पिछले दो दिनों से राजधानी समेत आस पास के हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई है। पाकुड़, दुमका, साहेबगंज, गोड्डा समेत अन्य जिलों में भी सुबह से बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Center) के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक राज्यवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। केंद्र के अनुसार दस मई को राज्य में Orange Alert जारी किया गया है।

Orange Alert राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्से के लिए जारी किया गया है, जिसमें पूर्वी और पश्चिमी सिहंभूम, रांची, बोकारो, गुमला, खूंटी, रामगढ़ में बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान इन जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज रफ्तार से हवा चलने की जानकारी दी गयी है, जिसकी रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। 11 और 12 मई को राज्य बारिश के साथ तेज हवा चलने की जानकारी दी गयी है। बारिश होने से राज्य के तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी।

Share This Article