झारखंड में भयंकर होने वाला है मौसम का मूड, अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Weather Update : झारखंड (Jharkhand) में मौसम का मूड भयंकर होने की ओर संकेत कर रहा है। April में ही मैं June जैसी गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

सभी जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। कोल्हान में 4 और 5 अप्रैल को लू चल सकती है। इसे लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

सोमवार को झारखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा।अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सोमवार को जमशेदपुर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार रहा।

राजधानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री से अधिक रहा मंगलवार को भी यही स्थिति दिख रही है।

बता दें कि Ranchi के चान्हो और मांडर प्रखंड के कई गांवों में रविवार की रात आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से भारी नुकसान पहुंचा था।

आंधी के साथ ही तेज बारिश व ओलावृष्टि के कारण खेतों में लगी गोभी, टमाटर, खीरा आलू, फ्रेंचबीन, शिमला मिर्च, मटर व धनिया पत्ता की खेती को भी नुकसान पहुंचा था।

Share This Article