23 अक्टूबर से बिगड़ेगा मौसम, रांची समेत विभिन्न हिस्सों में होगी जोरदार बारिश, बढ़ेगी ठंड

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के दक्षिणी हिस्से में एक चक्रवातीय तूफान बनने के कारण झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बारिश (Rain) की संभावना है।

राजधानी Ranchi समेत विभिन्न जिलों में 23 अक्टूबर से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। IMD के मुताबिक, झारखंड में 24 और 25 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।

वहीं बारिश और मौसम बदलने के कारण तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। जिसके कारण राज्य भर में ठंड बढ़ने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई सबसे अधिक बारिश

झारखंड में 26 तक बादल छाए रहने की संभावना है। सूबे में पिछले 24 घंटे में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश बहरागोड़ा में 44.5 मिमी हुई।

जबकि, घाटशिला में 27.2 और हजारीबाग में 5 मिमी समेत कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। बारिश होने के बाद तापमान में कमी आएगी और इससे ठंड बढ़ सकती है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर तक एक चक्रवातीय तूफान बनने की प्रक्रिया शुरू हुई है।

यह सिस्टम अभी अंडमान सागर के करीब है। 23 को यह बंगाल-ओडिशा के तट से टकराएगा। इससे झारखंड में 24-25 को बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

Share This Article