झारखंड : पानी के लिए कर्मियों को बनाया गया बंधक, हाथ में चूड़ियां लेकर किया विरोध

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: गर्मी की दस्तक देते ही झरिया कोयलांचल में लोग पानी के लिए त्राहिमाम करने लगे हैं।

झरिया विधायक के अनुुसंशा के बाद भी होरलाडीह वासियों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

इके बाद मंगलवार को झरिया के होरलाडीह वासियों का सब्र का बांध टूट गया।

इसके बाद सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चों ने हाथ में पानी का बर्तन लेकर होरलाडीह कोलयारी का घेराव कर प्रंबधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने किया। इस दौरान कोलियरी के कमरों में बीसीसीएल कर्मियों को घन्टों बंधक बनाए रखा गया।

महिलाओं ने हाथ में चूड़ी लेकर बीसीसीएल कर्मचारियो दिखा कर अपना विरोध जताती नजर आई।

पानी के लिए प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि लगभग तीन वर्षो से हम सभी पानी की समस्या झेल रहे हैं।

रोजाना तीन से चार किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है, जिस कारण ना तो हमारे बच्चे पढ़ाई कर पाते हैं, और न ही इनके पति काम पर जा पाते हैं।

कई बार पानी की समस्या को लेकर प्रबंधन को अवगत कराया गया, पर एक बार भी उनकी समस्या पर विचार नहीं किया गया।

इसके बाद मजबूरन आज घेराव करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर अब भी हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो उग्र आंदोलन होगा।

Share This Article