झारखंड युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की हुई बैठक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में पिछले महीने की समीक्षा की गई। साथ ही सभी जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी के कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई।

इसके अलावा आगामी महीने में युवा कांग्रेस के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों को करने का निर्णय किया गया।

इसके लिए जिला अध्यक्ष, जिला कमेटी और विधानसभा अध्यक्ष का पूरा विवरण लिया गया।

बैठक में तीन कृषि कानून और महंगाई के विरोध में जिला स्तर, प्रखंड स्तर तक कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी इमरान अली, प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव के अलावा अभिजीत, राजीव, कुमार राजा, श्वेता सिंह और उज्जवल तिवारी आदि मौजूद थे।

Share This Article