कचहरी पथ पर चंद असामाजिक तत्वों ने लहराया फिलिस्तीन का झंडा, वायरल वीडियो…

कहा कि पहले भी पुराने कानून में विदेशी ध्वज फहराने और विदेश के पक्ष में नारा लगाना देशद्रोही के श्रेणी में आता था

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

“Viral Video: Palestine Flag Raised on Kachheri Path” : सोमवार की रात को लोहरदगा शहर के कचहरी पथ पर कुछ असामाजिक तत्वों ने फिलिस्तीन का झंडा फहराते हुए फलस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाएं। इसका वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस मामले में लोहरदगा के Police कप्तान हारिश बिन जमां ने कहा कि यह मामला पुलिस के संज्ञान में है। दो-तीन बच्चे Video में नारेबाजी करते दिख रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच करवा रही है।

कहा कि पहले भी पुराने कानून में विदेशी ध्वज फहराने और विदेश के पक्ष में नारा लगाना देशद्रोही के श्रेणी में आता था। नए कानून में इसे और स्पष्ट तरीके उल्लेखित किया गया है। एसपी ने कहा देशद्रोह का मामला बनता है। जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके मुताबिक देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाएगा।

Share This Article