झारखंड के 2 IAS को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

रांची नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार को रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

2009 बैच के आईएएस मुकेश कुमार नीर निर्मल परियोजना के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी हैं।

इसी तरह 2014 बैच के आईएएस नैंसी सहाय को झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट लिमिटेड केएमडी का भी प्रभार सौंपा गया है।

वह झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पहले से कार्यरत हैं।

इस संबंध में कार्मिक ,प्रशासनिक सुधार तथा राज्य भाषा विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है।

Share This Article