द्रौपदी मुर्मू की जीत का मंत्र आपस में साझा करेंगे भाजपा के सांसद व विधायक

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) के लिए 18 जुलाई वोट डाले जाने हैं। इसके लिए प्रदेश भाजपा के सांसद और विधायक एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (MLA NDA candidate Draupadi Murmu) की हर हाल में जीत तय करने को वोटिंग का पूरा पैटर्न समझेंगे।

चुनाव में वोटिंग के लिए संयोजक बनाए गये अनंत ओझा सभी विधायकों को सुरक्षित वोटिंग के बारे में बतायेंगे। विधायक और सह संयोजक नवीन जायसवाल और भानू प्रताप शाही भी इसमें मदद करेंगे।

पार्टी के तीन विधायकों को दिल्ली में दी गई है चुनाव के तकनीकी पक्ष की जानकारी

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों तीनों विधायकों अनंत ओझा, भानू प्रताप शाही व नवीन जायसवाल ने दिल्ली में पार्टी के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

इसमें चुनाव (Election) के तकनीकी पक्ष की जानकारी दी गई थी। साथ ही राज्यों में वोट बढ़ाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था।

द्रौपदी मुर्मू को झारखंड से तीन चौथाई से ज्यादा वोट मिलना तय है

एक विधायक के वोट का मूल्य 176 होता है। पूर्व में एनडीए के पास कुल 16,480 आजसू और दो निर्दलीय मिलाकर का आंकड़ा था। अब झामुमो ने भी 15 जुलाई को द्रौपदी को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

इसके बाद कुल वोटों का मूल्य 23,860 हो चुका है। झारखंड (Jharkhand) में सभी विधायक और सांसदों को मिलाकर कुल वोटों का मूल्य 28,256 है। इस हिसाब से द्रौपदी मुर्मू को झारखंड से तीन चौथाई से ज्यादा वोट मिलना तय है।

Share This Article