
रांची : मुख्यमंत्री सचिवालय के सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार जीतेंद्र सहाय का शुक्रवार को निधन हो गया। वे बीते कुछ दिनों से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे और रांची के पल्स अस्पताल में भर्ती थे। यहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। वे आकाशवाणी रांची में कैजुअल एडिटर के रुप में भी अपनी सेवाएं दे रहे थे। मूल रुप से वे हजारीबाग के रहने वाले थे। उनके निधन पर सहयोगियों और परिचितों ने इसे पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

