झामुमो ने केंद्र पर साधा निशाना, 12 साल में 24 बड़े गबन होने का आरोप

झामुमो ने केंद्र सरकार पर 12 वर्षों में 24 बड़े गबन के आरोप लगाए। पार्टी ने नोटबंदी, बैंकिंग और अन्य मामलों को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Supriyo Bhattacharya : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रविवार को केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के शासनकाल में कुल 24 बड़े गबन के मामले सामने आए हैं। यह बात झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी के केंद्रीय कैंप कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही।

सम्मेलन में भट्टाचार्य ने देश में हालिया विवादों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि नोटबंदी के दौरान और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से जुड़े फैसलों में बड़े पैमाने पर गबन हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक मर्जर के जरिए कॉर्पोरेट घरानों को बड़े आर्थिक लाभ दिए गए और बैंकिंग प्रणाली को भी नुकसान उठाना पड़ा। भट्टाचार्य ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी अब ‘भारतीय गबन पार्टी’ बन चुकी है।

भट्टाचार्य ने अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी, मध्य प्रदेश के कुछ आरोपों और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पर सब्सिडी के कथित दुरुपयोग के उदाहरण भी दिए। संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने प्रतीक के तौर पर खीरे भी लाकर शव्द रूप में तंज कसा और कहा कि क्या किसान आज भी आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर हैं जबकि नीतियाँ किसानों के लिए बनी हैं।

उन्होंने यह भी सवाल उठाए कि प्रवर्तन निदेशालय और अन्य एजेंसियाँ कुछ मामलों में सक्रिय क्यों नहीं हैं और कुछ व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं हुई। भट्टाचार्य ने कहा कि इन घटनाओं ने देश की साख को ठेस पहुँचाई है और सरकार को इन आरोपों का जवाब देना चाहिए।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।