JMM ने दुमका से नलिन सोरेन व गिरिडीह से मथुरा प्रसाद को बनाया कैंडिडेट,अब…

News Aroma

JMM Candidates from Dumka and Giridih: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गुरुवार को दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

दुमका (Dumka) से नलिन सोरेन (Nalin Soren) और गिरिडीह (Giridih) से मथुरा प्रसाद महतो (Mathura Prasad) को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।

इससे पूर्व चर्चा थी कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से दुमका लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं पर अब इस घोषणा के बाद सभी प्रकार की चर्चा पर विराम लग गया है।

उल्लेखनीय है कि INDIA गठबंधन के मुख्य घटक दल कांग्रेस ने झारखंड में अबतक सिर्फ तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। 28 मार्च को कांग्रेस की सीईसी की बैठक के बाद पार्टी ने तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी।

इसमें लोहरदगा लोकसभा से सुखदेव भगत, खूंटी से कालीचरण मुंडा और हजारीबाग से जय प्रकाश पटेल को उम्मीदवार बनाया गया था।

x