CRPF पर FIR मामले में गवर्नर की टिप्पणी पर JMM ने उठाए कई सवाल, पूछा…

Ranchi FIR against CRPF: 20 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ED की पूछताछ के दौरान CRPF की उपस्थिति के खिलाफ FIR को लेकर गवर्नर CP राधाकृष्णन की टिप्पणी पर झामुमो ने कई सवाल उठाए हैं। गवर्नर ने FIR को गलत बताया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi FIR against CRPF: 20 जनवरी को मुख्यमंत्री Hemant Soren से ED की पूछताछ के दौरान CRPF की उपस्थिति के खिलाफ FIR को लेकर गवर्नर CP राधाकृष्णन की टिप्पणी पर JMM ने कई सवाल उठाए हैं। गवर्नर ने FIR को गलत बताया है।

JMM के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राज्यपाल JMM नेताओं की जुबान बोल रहे हैं। राज्य सरकार के खिलाफ उनका दिया गया वक्तव्य अप्रत्याशित एवं अनावश्यक (Unnecessary) है। उनकी जो भी व्याकुलताएं हैं, वो सार्वजनिक मंच पर नहीं बल्कि प्रक्रियागत तौर पर व्यक्त हो। ऐसा नहीं होने पर यह समझा जाएगा कि उनका बयान राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित है, जो कठोर निंदनीय है।

सुप्रियो के अनुसार, कार्यपालिका में यह स्पष्ट है कि किसी भी राज्य में प्राकृतिक आपदा, आपातकालीन स्थिति या कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय जिला के Magistrate केंद्र सरकार के अर्दध सैनिक बल, सैन्य बल तथा NDRF की मांग करते हैं। संख्या बल भी बताया जाता है जिसमें यूनिट कंपनी तथा बटालियन की मांग होती है।

JMM कार्यकर्ताओं को CM आवास से दूर रोक लिया गया

JMM के स्तर से पार्टी कार्यकर्ताओं को CM हाउस के समीप आने को सार्वजनिक आह्वान नहीं किया गया था। वे उद्वेगवश और स्वतः स्फूर्त होकर आवास की तरफ अपने अपने घरों से आ गए थे।

इसके बाद रांची जिला बल ने उन्हें आवास से दूर रोक लिया। BJP के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 20 जनवरी को CRPF की उपस्थिति के संबंध में जो आधिकारिक एवं सार्वजनिक बयान दिए गए, उन्हीं शब्दों का उपयोग हिन्दी भाषा की जगह अंग्रेजी भाषा में राज्यपाल द्वारा गुरुवार को किया गया।

Share This Article