झारखंड

झारखंड पुलिस के 36 कर्मियों को रिपब्लिक डे पर सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Ranchi Republic Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर झारखंड पुलिस के 36 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करेंगी। इन सभी को विभिन्न श्रेणियों में पदक से सम्मानित किया जायेगा। इनमें झारखंड पुलिस को 23 वीरता पदक, विशिष्ट सेवा के लिए एक राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए 12 पुलिस पदक की घोषणा की गयी है।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

IPS एवी होमकर, DSP परवेज आलम, हवलदार संतोष कुमार, हवलदार अनिल दास, हवलदार जीवन ज्योतिष तिर्की, हवलदार राम बहादुर, ASI तरामनी टेटे, हवलदार सिल्वेस्टर केरकेट्टा, हवलदार चंद्रकांत महतो, ASI भीम लाल महतो, ASI एतवा उरांव, आरक्षी कविता विवेक।

पुलिस वीरता पदक

IPS ऋषभ झा, ASP बृजेंद्र कुमार मिश्रा, ASP अनुराग राज, DSP दीपक कुमार, DSP ओम प्रकाश तिवारी, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, एसआई रौशन सिंह, आरक्षी अनूप लकड़ा, इंस्पेक्टर राजीव कुमार, आरक्षी कृष्णा उरांव, आरक्षी विनय टेटे, SI विक्रांत कुमार, हवलदार फबीअनुस तिर्की, हवलदार नारायण मांझी, हवलदार अमित कुमार, आरक्षी अनिल उरांव, आरक्षी बाबूराम बास्की, SI सदानंद सिंह, आरक्षी याकूब सुरीन, आरक्षी रंजीत कुमार, आरक्षी असगर अली, आरक्षी सेख सिकंदर।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक इंस्पेक्टर अमीर तांती।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker