पलामू में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

पलामू के कंडा घाटी में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। ट्रक चालक मौके से फरार हुआ।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा घाटी की है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर नावाबाजार से तुकबेरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कंडा घाटी के पास उनकी बाइक अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने तीनों युवकों को कुचल दिया। ग्रामीणों के अनुसार, ट्रक पर नंबर प्लेट नहीं थी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे का इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने दो युवकों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।