बापू वाटिका के सामने 17वें दिन भी JMM का उपवास जारी, रांची जिलाध्यक्ष ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Anshan: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका (Bapu Vatika) के समक्ष 17 वें दिन रविवार को झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम की अध्यक्षता में उपवास रखा।

मौके पर मुस्ताक आलम ने कहा कि एक आंदोलनकारी का बेटा हेमंत सोरेन रात-दिन लोगों की सेवा में लगा रहा लेकिन BJP की साजिश के चलते काल कोठरी में बंद हैं।

मुस्ताक ने कहा कि Hemant Soren की बढ़ती लोकप्रिय को देखते हुए भाजपा ने पहले उन्हें अपने में शामिल करने का ऑफर दिया लेकिन हमारे हेमंत सोरेन ने राज्य के जनादेश का सम्मान करते हुए उनके साथ जाने से मना कर दिया।

तब केंद्र सरकार ने ED, CBI का सहारा लेकर उन्हें प्रताड़ित करने का काम शुरू किया लेकिन हेमंत सोरेन जेल जाना पसंद किए पर उनके साथ जाना पसंद नहीं किए।

उपवास कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, Pawan Jedia, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, बीरु साहू सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article