स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एम्स में भर्ती, कोरोनरी एंजियोग्राफी की गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बेचैनी के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती, कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत जांच हुई; अस्पताल के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर निगरानी कर रहे हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बेचैनी महसूस होने के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।नड्डा को बृहस्पतिवार को एम्स में भर्ती कराया गया और उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी की गई। अस्पताल ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए हृदय रोग विभाग में भर्ती किया गया है। नड्डा की तबीयत को लेकर उनके समर्थकों और राजनीतिक गलियारों ने चिंता जतायी जा रही है। वहीं, एम्स ने कहा है कि उनकी स्वास्थ्य की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अस्पताल के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती रखा गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।