JP नड्डा गुरुवार को आएंगे गिरिडीह

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा (JP Nadda) गुरुवार (22 जून) को रांची होते हुए गिरिडीह (Giridih) पहुंचेंगे और पूर्वाह्न 11 बजे झंडा मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह जानकारी BJP मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने मंगलवार को दी।

BJP चला रही महाजनसम्पर्क अभियान

केंद्र में मोदी सरकार (Modi Government) के 9 वर्ष पूरे होने पर BJP महाजनसम्पर्क अभियान चला रही है।

इसी अभियान के तहत नड्डा का कार्यक्रम गिरिडीह में तय हुआ है।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, BJP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के अलावा बोकारो विधायक विरंची नारायण कैंप किए हुए हैं।

वह मंडल के अध्यक्ष के अलावा विभिन्न मोर्चा के सातों मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला पदाधिकारी सहित प्रमुख लोगों संग बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।

65 मंडल इकाई के BJP कार्यकर्ता होंगे शामिल

कार्यक्रम में 65 मंडल इकाई के BJP कार्यकर्ता शामिल होंगे। सात विधानसभा क्षेत्र क्रमशः गिरिडीह, गांडेय, जमुआ, धनवार, बगोदर, डुमरी और कोडरमा से पूर्ण रूप से लोग शामिल होंगे।

जबकि टुंडी, बाघमारा, बेरमो व गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लोग आंशिक रूप से शामिल होंगे।

कार्यक्रम में मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन नागेंद्रनाथ त्रिपाठी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

Share This Article