गिरिडीह में JP नड्डा की रैली होगी ऐतिहासिक: दीपक प्रकाश

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा (JP Nadda) की 22 जून को गिरिडीह के झंडा मैदान में जनसभा प्रस्तावित है।

इसको लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से तैयारियां की जा रही हैं, जिसकी समीक्षा क्षेत्रीय व प्रदेश के नेता गिरिडीह में कैंप करके कर रहे हैं। झ्स कड़ी में सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने समीक्षा बैठक की।

पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए कार्य किये

बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि गिरिडीह में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के नौ साल सेवा, सुशासन और और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं।

इन नौ सालों में भाजपा सरकार ने आर्थिक एवं सामाजिक (Economic and Social) रूप से पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए कार्य किये। राष्ट्र के स्वाभिमान को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठापित कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का काम किया गया है।

दीपक प्रकाश ने कहा…

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त करने की दिशा में भी कार्य हुए हैं। कई विकास कार्य हुए हैं।

दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने कहा कि इन्हीं उपलब्धियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता झारखंड के सभी जिलों में घर-घर जाकर 2024 के लिए जनसमर्थन मांगने के अभियान में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार को हटाने के लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय होने की जरूरत है।

Share This Article