
रांची: 14वीं JPSC की प्रारंभिक परीक्षा (PT) समेत अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में अब ईडी भी जांच में शामिल हो गया है। मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ECIR दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने यह कार्रवाई सीआईडी में दर्ज एफआईआर संख्या 16/26 के आधार पर की है। जांच एजेंसी ने कथित परीक्षा अनियमितताओं से जुड़े मामले में अब मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू कर दी है। ईडी की एंट्री के बाद मामले की जांच का दायरा और बढ़ गया है। अब एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित अनियमितताओं के पीछे कहीं आर्थिक लेन-देन या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा कोई पहलू तो नहीं है।

