सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रतिबद्ध : सुदिव्य सोनू

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों और राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि उनकी मांगें सरकार के सामने रख दी गई हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि, फिलहाल प्रदर्शन जारी रहेगा। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजेश प्रसाद ने बताया कि मंत्रियों के सामने सभी मांगो और इन मांग का आधार रखा।

मंत्रियों ने हमारी मांग को ध्यान से सुना और कहा कि ये बिल्कुल जायज़ हैं। उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हमने छात्रों के साथ अच्छे माहौल में बैठक की। हमने छात्रों की मांगों को समझा। सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सरकार और अभ्यर्थियों के बीच आगे भी वार्ता होने की संभावना है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।