डाल्टनगंज के बैरिया चौक की सड़क की स्थिति जर्जर, कांग्रेस ने की मरम्मत कराने की मांग

डाल्टनगंज के बैरिया चौक की जर्जर सड़क पर बड़े गड्ढों से हादसों का खतरा बढ़ा, कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा पांडेय ने पलामू डीसी से तत्काल मरम्मत की मांग की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : डाल्टनगंज के बैरिया चौक की सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण स्थानीय लोगों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस ने इस सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा पांडेय ने पलामू के डीसी को पत्र लिखकर इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि हाल ही में एक ऑटो इसी सड़क पर पलट गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग शहर का अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए किसी भी समय कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। इसलिए आग्रह है कि जनहित और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिया चौक की सड़क का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की कृपा करें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।