राहुल गांधी पहुंचे प्रयागराज, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

प्रयागराज : नेता विपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका आत्मीयता से स्वागत किया। राहुल गांधी यहां ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद करेंगे। इससे पहले वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा आगे के राजनीतिक रोडमैप पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वे केपी इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे और शाम छह से सात बजे के बीच छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान राहुल गांधी छात्रों से जुड़े मुद्दे उठा सकते हैं और इसमें पेपर लीक पर भी चर्चा हो सकती है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।