16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

News Update
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। इस परीक्षा के तहत चयनित सहायक प्रशाखा पदाधिकारी और कनीय सचिवालय सहायकों के प्रमाण पत्रों की जांच की प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से शुरू होने जा रही है। इसे लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रमाण पत्र जांच की यह प्रक्रिया निर्धारित तिथियों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। विभाग ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोल नंबर के अनुसार तारीख और समय तय किया है। सभी सफल उम्मीदवारों को अपने निर्धारित दिन और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। जांच के दौरान शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

 प्रमाण पत्र जांच की तारीख और समय-सारिणी

16 दिसंबर 2025

प्रथम पाली (10:00 AM – 1:00 PM):
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी – क्रम संख्या 1 से 150

द्वितीय पाली (2:00 PM – 5:00 PM):
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी – क्रम संख्या 151 से 300

17 दिसंबर 2025

प्रथम पाली (10:00 AM – 1:00 PM):
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी – क्रम संख्या 301 से 450

द्वितीय पाली (2:00 PM – 5:00 PM):
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी – क्रम संख्या 451 से 600

20 दिसंबर 2025

प्रथम पाली (10:00 AM – 1:00 PM):
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी – क्रम संख्या 601 से 750

द्वितीय पाली (2:00 PM – 5:00 PM):
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी – क्रम संख्या 751 से 847

22 दिसंबर 2025

प्रथम पाली (10:00 AM – 1:00 PM):
कनीय सचिवालय सहायक – क्रम संख्या 1 से 150

द्वितीय पाली (2:00 PM – 5:00 PM):
कनीय सचिवालय सहायक – क्रम संख्या 151 से 288

 फैक्ट फाइल

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी पद पर कुल 847 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

कनीय सचिवालय सहायक पद के लिए 288 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।

प्रमाण पत्र जांच की अवधि 16 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक तय की गई है।

जांच प्रतिदिन दो पालियों में होगी –

प्रथम पाली: 10:00 AM से 1:00 PM

द्वितीय पाली: 2:00 PM से 5:00 PM

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और निर्धारित समय पर पहुंचें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

Share This Article