

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (JSSC-CGL) में अनियमितता के मामले में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान सीआईडी ने परीक्षा में सफल रहे चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है।





गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थी
- दीपक कुमार–साओ बिजनेस सनशाइन अपार्टमेंट, नियर श्यामली होटल, नावाडीह, धनबाद।
- विजय कुमार तिवारी–साओ घड़कीडीह, पोस्ट रोजाम, थाना राजगंज, जिला धनबाद।
- उमेश कुमार राय–ग्राम ड्यूडल, पोस्ट काकिला, थाना जगदीशपुर, जिला भोजपुर, बिहार। वर्तमान पता: न्यू बीसीसीएल कॉलोनी, कतरास/दुंदा, बोकारो।
- आनंद कुमार सिंह–ग्राम-पोस्ट खतरा, थाना कोपा, जिला सारण, बिहार। वर्तमान पता: सुदामडीह, रिवरसाइड मार्केट, थाना सुदामडीह, धनबाद।
सीआईडी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन चारों की गिरफ्तारी JSSC-CGL परीक्षा-2023 में अनियमितता से जुड़े मामले की जांच के दौरान की गई है। जांच एजेंसी अब परीक्षा में हुई गड़बड़ी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। इसके साथ ही मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
