Latest NewsझारखंडJSSC-CGL पेपर लीक मामला : झारखंड CID की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी...

JSSC-CGL पेपर लीक मामला : झारखंड CID की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार, IRB, असम राइफल्स और होमगार्ड के सदस्य शामिल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JSSC-CGL paper leak case: झारखंड में JSSC-CGL 2024 पेपर लीक मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर CID की टीम ने इस मामले में पांच IRB जवानों समेत असम राइफल्स और होमगार्ड के एक-एक जवान को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक अन्य आरोपी की पहचान कविराज के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए पांच IRB जवानों में कुंदन कुमार, रोबिन कुमार, अखिलेश कुमार, गौरव कुमार और अभिलाष कुमार शामिल हैं। इनके अलावा असम राइफल्स का जवान राम निवास राय और होमगार्ड का जवान निवास कुमार राय भी इस गिरोह में शामिल था।

कैसे हुआ पेपर लीक?

21 और 22 सितंबर को राज्य भर में JSSC-CGL परीक्षा तीन पालियों में आयोजित हुई थी। जांच में पता चला कि गिरोह ने अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र लीक करने के नाम पर भारी रकम वसूली थी। इसके बाद से ही पेपर लीक को लेकर अफवाहें और संदेह बढ़ने लगे थे।

गिरोह का सरगना गोरखपुर से संचालित कर रहा था नेटवर्क

CID की जांच में खुलासा हुआ कि इस संगठित गिरोह का मास्टरमाइंड गोरखपुर का रहने वाला है। उसकी पहचान और गिरफ़्तारी के लिए अब पुलिस की विशेष टीम काम कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

झारखंड के विश्वविद्यालयों में शिकायत निवारण के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी, छात्रों को मिलेगा सीधा समाधान मंच

Ranchi: झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में अब बड़ा बदलाव लाया...

रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग में “फगुआ : राग एवं ताल” पर विशेष व्याख्यान 13 फरवरी को

रांची : रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग की ओर से लोक जीवन और...

दीपक के साहस और इंसानियत को मिलेगा सम्मान, झारखंड सरकार करेगी भव्य स्वागत

Jharkhand government Will Give a Grand Welcome: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari...

खबरें और भी हैं...