Latest Newsझारखंडपेपर लीक मामले में BJP के सीनियर नेताओं ने सरकार को घेरा,जानिए...

पेपर लीक मामले में BJP के सीनियर नेताओं ने सरकार को घेरा,जानिए क्या कहा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JSSC-CGL Paper Leak: JSSC-CGL की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक मामले में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी (Amar Kumar Bauri), पूर्व मंत्री और विधायक भानु प्रताप शाही, विधायक मनीष जायसवाल समेत ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

झारखंड की भ्रष्ट सरकार के शासनकाल में रोजाना काला अध्याय लिखा जा रहा

Amar Kumar Bauri ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को कहा कि JSSC लीक मामले में झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) के अवर सचिव मो शमीम और उनके दो बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।

यह मामला बेहद बड़ा है। मामले की जांच CBI से कराई जाए अन्यथा ये भ्रष्ट सरकार मामले की लीपा पोती का प्रयास करेगी। बाउरी ने हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड की भ्रष्ट सरकार के शासनकाल में रोजाना काला अध्याय लिखा जा रहा है। युवा विरोधी JMM-Congress-RJD सरकार ने युवाओं का भविष्य तक बेच दिया।

इस ठगबंधन सरकार को नौकरियां बेचने वाला, सबसे भ्रष्ट व निकम्मी सरकार के रूप में याद किया जाएगा। राज्य के युवा इसे आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।

भानु प्रताप शाही का CM चंपाई सोरेन पर हमला

भानु प्रताप शाही (Bhanu Pratap Shahi) ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (CM Champai Soren) पर हमला बोलते कहा है कि JSSC-CGL परीक्षा में हुए पेपर लीक मामला, इसको अंजाम देने वाले लोग और इसका संरक्षण देने वाली सरकार ने हत्या से भी बड़ा अपराध किया है। इसकी जांच CBI से करा कर ही दूध का दूध और पानी का पानी किया जा सकता है। कृपया जांच CBI को सौंपे।

हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने कहा…

हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल (Manish Jaiswal) ने कहा है कि JSSC-CGL पेपर लीक मामले में झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो शमीम और उनके दो बेटे को पकड़ने की सूचना है। यह मामला बेहद संवेदनशील है। इसमें लीपापोती की कोशिश हो रही है। बड़े मगरमच्छों को बचाने के लिए छोटी मछलियों को निशाना बनाया जा रहा है। इसकी जांच सीबीआई से कराने की वे मांग करते हैं।

उल्लेखनीय है कि पेपर लीक मामले में गठित SIT ने रविवार को झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो शमीम और उनके दो बेटों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। उनके पास ब्लैंक चेक, एडमिट कार्ड आदि मिले हैं।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...