झारखंड में सरकारी नौकरी का मौका, JSSC ने 611 पदों पर निकाली भर्ती

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 611 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी जल्द ऑनलाइन आवेदन कर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर हासिल कर सकेंगे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड: झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। एक बार फिर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कई पदों पर बहाली लेने वाली है। जो भी अभ्यर्थी तैयारी कर रहे हैं उन्हें जल्द ही अफने सपनों तक पहुंचने का मौका मिल जाएगा।

बता दें झारखंड में 611 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इन पदों के लिए होंगे आवेदन

इस भर्ती के तहत असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर, ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर, सांख्यिकी सहायक, प्लांट प्रोटेक्शन इंस्पेक्टर, रिसर्च असिस्टेंट और अन्य तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में बैचलर डिग्री या आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है, जबकि झारखंड राज्य के एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 50 रुपये शुल्क देना होगा। उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

 

 

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.