जस्टिस सुभाष चंद्र ने झारखंड हाई कोर्ट के 20वें न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जस्टिस सुभाष चंद्र ने मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट के 20वें न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। चीफ जस्टिस डॉ. रविरंजन ने उन्हें शपथ ग्रहण करवाया। इस दौरान कई न्यायाधीश और अधिवक्ता मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि जस्टिस सुभाष चंद्र पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट में पदस्थापित थे। उनका तबादला 11 अक्तूबर को झारखंड हाई कोर्ट में हुआ। जस्टिस सुभाष चंद्र के शपथ ग्रहण के बाद झारखंड हाई कोर्ट में जजों की संख्या अब 20 हो गई है। यहां स्वीकृद पद 25 हैं।

सुभाष चांद का जन्म एक जनवरी 1963 को हुआ। साल 1988 में कानून में स्नातकोत्तर हुए। वर्ष 1989 से मई 2001 तक हरिद्वार जिला न्यायालय सिविल साइड में उन्होंने प्रैक्टिस की।

वे 23 मई 2001 को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में नियुक्त किए गए। चार जनवरी 2012 से उन्होंने उच्च न्यायिक सेवा में योगदान दिया।

साल 2016 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में इन्हें प्रोन्नति मिली। उन्होंने 16 सितंबर 2020 को इलाहाबाद हाई कोर्ट में एडिशनल जज के रूप में शपथ ली थी।

Share This Article