बिहार के काबरताल वेटलैंड को मिली अंतराष्ट्रीय पहचान, रामसर साइट की सूची में हुआ शामिल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: बिहार के बेगूसराय स्थित काबरताल वेटलैंड को रामसर सूची में शामिल कर लिया गया है। अब इस नमभूमि को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल गई है। यहां मध्यएशिया से कई माइग्रेटरी यानि प्रवासी पक्षी प्रवास के लिए आते हैं। यह भारत का 39वां रामसर साइट बन गया है।

इस बारे में केन्द्रीय पर्यावरण, वन, व जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके जानकारी दी कि बिहार के पहले रामसर साइट काबरताल वेटलैंड को अतंरराष्ट्रीय रूप में पहचान मिल गई है। यह भारत का 39वां रामसर साइट है।

इसके साथ ही उन्होंने आज राष्ट्रीय पक्षी दिवस की शुभकामनाएं दीं। भारतीय पक्षी विज्ञानी, वन्यजीव संरक्षणवादी और प्रकृतिवादी डॉ.सालिम अली के जन्मदिवस के मौके पर देश में पक्षी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने संपूर्ण भारत में पक्षियों का सर्वेक्षण किया और इस पर अभ्यासपूर्ण कई लेख लिखे।

Share This Article