विपक्ष के जनांदोलन से बौखलायी हुई है भाजपा : कैलाश यादव

राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने आरोप लगाया कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष के जनांदोलन के बाद भाजपा और आरएसएस की प्रतिक्रियाएं तेज हुई हैं।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा है कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने जबसे जनांदोलन का रुख अख्तियार किया है तब से बीजेपी और आरएसएस बौखलाए हुए हैं। श्री यादव ने कहा कि केंद्र की ताकतवर सरकार का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विश्व के सबसे ताकतवर और बड़े संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि सीईसी से जुड़े सवालों के जवाब में केंद्र की मोदी सरकार के मंत्री समूहों और बीजेपी के शीर्ष नेता और संगठन के वरिष्ठ सदस्य बयान देते हैं जबकि सवाल जिससे हो उसी संस्थान को देना चाहिए था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।