कोडरमा में कल्पना सोरेन और तेजस्वी यादव करेंगे जनसभा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Politics: कोडरमा लोकसभा (Koderma Lok Sabha) क्षेत्र में इंडी गठबंधन के माले प्रत्याशी विनोद सिंह के समर्थन में 14 मई को तिसरी के गांधी मैदान में चुनावी सभा होगी।

इस सभा को मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुर्मू (Kalpana Soren Murmu) संबोधित करेंगी। उनके साथ राज्यसभा सदस्य सरफराज अहमद और राजधनवार से पूर्व विधायक राजकुमार यादव सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 15 मई को झारखंड में चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

Tejashwi Yadav 15 को चतरा लोकसभा (Chatra Lok Sabha) के हंटरगंज हाई स्कूल में 12:40 बजे, ब्लॉक मैदान बरही हजारीबाग में 1:35 बजे, पेसरा ताड़ मैदान बेंगाबाद गिरिडीह में 2:30 बजे और 3:25 बजे कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के माधवताड़ पावर हाउस ग्राउंड पंडीहाडीह जयनगर कोडरमा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Share This Article