पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले कल्पना ने सास-ससुर का लिया आशीर्वाद…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kalpana Soren in Politics: आज यानी 3 मार्च को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी Kalpana Soren का जन्मदिन है। 4 मार्च को गिरिडीह में पार्टी के स्थापना समारोह में उन्हें भाग लेना है।

इससे पहले उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माता और अपने ससुर JMM के अध्यक्ष दिशोमगुरु और सास रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है।

Image

उन्होंने लिखा है कि उनके पिता भारतीय सेना में थे। वह सेना से रिटायर हो चुके हैं। पिता ने सेना में रहकर देश के दुश्मनों का डटकर सामना किया।

बचपन से ही पिता ने बिना डरे सच के लिए संघर्ष करना और लड़ना भी सिखाया। जब तक Hemant हम सभी के बीच नहीं आ जाते, तब तक वह उनकी आवाज बनकर आम लोगों के बीच उनके विचारों को साझा करेंगी। लोगों की सेवा करती रहूंगी।

Image

लोगों ने जैसा स्नेह और आशीर्वाद हेमंत को दिया है, वैसा ही उनकी जीवन संगिनी को भी देंगे। उन्होंने कहा कि 18 वर्षों में यह पहला अवसर है, जब उनके जन्मदिन के अवसर पर Hemant परिवार के साथ नहीं हैं। Hemant को उन्होंने कुछ किताबें पहुंचाईं।

Share This Article