कल्पना सोरेन ने समझा मेहनतकश मजदूरों का दर्द, कहा- उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारी जिम्मेवारी

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने चबुआ चाय बागानों के मजदूरों से मुलाकात कर उनके संघर्ष और जीवन कठिनाइयों को समझा, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा को अपनी जिम्मेदारी बताया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन असम में हैं। यहां वो पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में स्थानीय लोगों को वोट देने की अपील कर रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने चबुआ विधानसभा में चाय बागान में काम करने वाले मेहनतकश भाई-बहनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनकी रोज़मर्रा की कठिनाइयों, जीवन परिस्थितियों और संघर्षों को समझने की कोशिश की।

कल्पना ने साफ कहा कि मजदूरों का पसीना ही इस देश की असली ताकत है, और उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारी पहली जिम्मेदारी है। उनकी यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं थी, बल्कि यह भरोसा दिलाने का प्रयास था कि हर मेहनतकश परिवार के सम्मान और हक के लिए आवाज उठाई जाएगी।आपका संघर्ष ही हमारी पहचान है और आपके अधिकार दिलाना हमारी जिम्मेदारी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।