कश्मीर में ठंड ने फिर दी दस्तक, गुलमर्ग समेत कई इलाकों में बर्फबारी

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश से मौसम बदला, विभाग ने 10 अप्रैल तक अनियमितता और भूस्खलन व बाढ़ का अलर्ट जारी किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में स्थित मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग और कुछ अन्य क्षेत्रों में बुधवार को फिर से बर्फबारी हुई, जबकि घाटी के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, 10 अप्रैल तक मौसम में अनियमितता जारी रहेगी। उत्तरी कश्मीर के लोकप्रिय स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग, कुपवाड़ा और बांदीपुरा सहित घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को फिर बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर और घाटी के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार शाम तक ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी, साथ ही कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं भी चलेंगी।

कश्मीर के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों के कुछ क्षेत्रों में वीरवार सुबह तक मध्यम बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने यह भी कहा कि कल और शुक्रवार को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, लेकिन दोपहर और शाम के समय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। विभाग ने कहा कि थोड़े समय के लिए होने वाली भारी बारिश से कुछ संवेदनशील स्थानों पर अचानक बाढ़/भूस्खलन और कुछ निचले इलाकों में जलजमाव हो सकता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।