नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को केरल की जनता से आगामी विधानसभा चुनावों में “ठहराव” की जगह विकास को चुनने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को “ऐतिहासिक जनादेश” देने का आह्वान किया। नवीन ने असम की जनता से भी राजग के शासन में प्रगति की गति को बनाए रखने के लिए उसके पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने पुडुचेरी की जनता से एक सुरक्षित, स्थिर और समृद्ध पुडुचेरी के लिए गठबंधन को एक और कार्यकाल देने का आग्रह किया।
ठहराव की जगह विकास चुनें: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की केरल के मतदाताओं से अपील
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने केरल, असम और पुडुचेरी की जनता से विकास को प्राथमिकता देने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को आगामी विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जनादेश देने का आह्वान किया।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
