Big Plan : 14 जनवरी से शुरू होगी राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा, 14 राज्यों में…

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,500 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की थी। यह भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐतिहासिक यात्रा थी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bharat Nyay Yatra : कांग्रेस 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ (Bharat Nyay Yatra,) आयोजित करेगी। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी और इस दौरान 14 राज्यों और 85 जिलों में छह हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल (KC. Venugopal) ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया,‘‘ कांग्रेस कार्य समिति में यह राय बनी कि पार्टी नेता राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम तक यात्रा करनी चाहिए….अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मणिपुर से मुंबई तक 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा’ आयोजित करने का निर्णय किया है।’’

वेणुगोपाल ने कहा….

वेणुगोपाल (Venugopal) ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,500 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की थी। यह भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐतिहासिक यात्रा थी। वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के अपने अनुभव से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा में देश की महिलाओं, युवाओं और वंचित समुदाय के लोगों से बातचीत की जाएगी।’’

वेणुगोपाल ने कहा कि यात्रा में 6,200 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और महाराष्ट्र पहुंचने से पहले यह मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरेगी।

उन्होंने कहा,‘‘ यह यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी। ‘भारत न्याय यात्रा’ ज्यादातर बस से होगी लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा (Padyatra) भी होगी।

Share This Article