
कोडरमा: पुलिस ने कोडरमा जिले के डोमचांच थाना के वार्ड नंबर दस सिगलोडीह हेठली के कुएं से एक युवक का शव बरामद किया है।
युवक की पहचान अनिल कुमार यादव के रूप में कई गयी है।
जानकारी के अनुसार युवक शनिवार रात से ही लापता था। इसे लेकर डोमचांच थाने में रविवार को मृतक अनिल के पिता श्याम यादव ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
परिजनों ने बताया था कि शनिवार रात 8:30 बजे घर से बाहर निकला उसके बाद घर लौट कर नहीं आया।
मंगलवार को कुछ लोगों ने शव को कुएं में देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डोमचांच थाना प्रभारी शशिकांत
मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
प्रथम दृष्टया शराब के नशे में कुएं में गिरने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।

