रिम्स हॉस्टल में आत्महत्या का प्रयास, बचाए जाने के बाद ट्रॉमा में उपचार

रिम्स रांची के हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते छात्रों और स्टाफ ने बचाया, फिलहाल ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

MBBS Student Suicide Attempt : रिम्स हॉस्टल नंबर 8 के एचआईजी ब्लॉक में एमबीबीएस छात्र अक्षित कुजूर ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलने पर अन्य छात्रों और हॉस्टल स्टाफ ने तत्काल कार्रवाई कर उसे फंदे से उतारकर नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि छात्र का इलाज जारी है और उसकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है।

मामले की अस्पताल और पुलिस दोनों तरफ से जांच की जा रही है। हॉस्टल प्रशासन ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।